MP Budget 2026 Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सत्र के तीसरे दिन प्रदेश का पहला पेपरलेट बजट प्रस्तुत किया हैं। कृषि वर्ष होने से बजट को किसानों को समर्पित किया गया है। वहीं महिलाओं और युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है।

डॉ मोहन सरकार की फ्लैगशिप लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। एमपी सरकार ने योजना के लिए इस बार बड़ी राशि का प्रावधान किया गया। विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रोविजन हैं। जबकि लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 852 करोड़ रुपये और नारी कल्याण के लिए 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP का पहला पेपरलेस बजट पेश: किसानों को बड़ी सौगात, जानें महिलाओं-गरीबों और युवाओं को क्या मिला ?

  • लाडली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधान।
  • लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 852 करोड़ का प्रावधान।
  • नारी कल्याण के लिए एक लाख 27 हजार 555 करोड़ का प्रावधान।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m