शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बार पेपरलेस बजट प्रस्तुत किया। जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। वहीं इस पर सियासी संग्राम भी शुरू हो चुका हैं। विपक्ष ने बजट को जनता के साथ धोखा बताया है। पीसीसी चीफ ने बजट को ठग, गुब्बारा और धांधलियों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सदन में कुत्तों की नसबंदी की चर्चा होती है। सरकार को चाहिए कि भ्रष्टाचार की नसबंदी करें।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बजट को लेकर सरकार को जमकर घेरा। पटवारी ने कहा कि 71000 करोड़ का राजकोषीय घाटा बताया। उन्होंने कहा कि 70000 करोड़ का प्रोविजन कहां से होगा, सरकार कैसे स्पष्ट करेगी ? 50% बजट खर्च नहीं है, सरकार ने कर्ज ही कर्ज लिया है। यह ठग बजट है। कुत्तों की नसबंदी पर चर्चा होती है सदन में सरकार को चाहिए भ्रष्टाचार के नसबंदी करें। सरकार ने कहा है कि हमने कर्ज नहीं बढ़ाया, पेट्रोल डीजल एलपीजी पर सबसे ज्यादा जेब खाली किया जा रही है। आप खून चूसना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: MP का पहला पेपरलेस बजट पेश: किसानों को बड़ी सौगात, जानें महिलाओं-गरीबों और युवाओं को क्या मिला ?
PCC चीफ ने बताया गुबारा और धांधलियों का बजट
पीसीसी चीफ ने कहा कि विधायकों को सपने दिखाये पक्ष में करने के लिए और विधायकों के लिए निधि में कुछ नहीं किया। केंद्र की योजनाओं को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार बजट लाती है, गजब है। बजट से ही सरकार का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। कर्म करने का तारीका और वास्तविक कार्य का इस सरकार का कोई लेना देना नहीं। कृषि वर्ष माना रहे हैं लेकिन चावल, गेहूं के प्रोविजन के लिए क्यों कुछ नहीं किया। बजट गुब्बारा है एक, धांधलियों का बजट है। सिंहस्थ के नाम पर बजट, सिंहस्थ में घोटाला के लिए बजट है।
आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की आर्थिक समझ जीरो है। वस्तु स्थिति नहीं समझती है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से कुछ नहीं होता, गरीबी है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी तो लाडली बहन को 3000 क्यों नहीं दिए ? प्रति व्यक्ति आय अगर बढ़ गई तो राशन की लाइन आज भी लंबी-लंबी क्यों है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी तो महंगाई का सूचकांक काम क्यों नहीं हो रहा है ? आर्थिक सर्वेक्षण के नाम पर सरकार ने ठगने का काम किया। इस बजट में रोजगार का क्या प्रोविजन किया ? वहीं उन्होंने कहा कि सरकार, निवेश के नाम पर किए गए धोखाधड़ी का श्वेत पत्र देने की मांग की है। कहा कि जितनी विदेश और कौन क्लब के लिए यात्रा की गई है उसका तीन प्रतिशत भी जमीन पर नहीं उतरा।
ये भी पढ़ें: MP Budget 2026: कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के लिए खोला खजाना! 1 लाख सोलर पंप-नई योजना का भी ऐलान, अन्नदाताओं के लिए क्या है खास ? एक क्लिक में जानें
न्यायिक जांच हो
जीतू पटवारी ने कहा कि ज्ञानी मुख्यमंत्री का ज्ञानी बजट इसमें भ्रष्टाचार की नसबंदी की जरूरत है। हर घंटे में एक बेटी गायब हो रही है। सीबीआई जांच न्यायिक जांच तत्काल होनी चाहिए। केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को भी मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के असली चेहरे को बताती हुई परिस्थितियों सामने आ रही है। इस सरकार का कितना भयावह चेहरा है। एक तरफ लाडली बहन की बात होती है, बहन की सुरक्षा की बात होती है बजट में प्रोविजन किये जा रहे हैं और 23 से 25 बेटियां प्रतिदिन मध्य प्रदेश से गायब हो रही है और इतनी ही बच्चियों का बलात्कार हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार अपने गिरेबां झांके। बेटियां कहां जा रही है इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: MP Budget 2026: आम आदमी को भी मिली सौगात, मध्य प्रदेश में नहीं लगेगा ‘नया टैक्स’, सदन में सरकार ने किया ऐलान
केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग
देश प्रदेश या फिर विदेश में हमारी बेटियों के साथ क्या हो रहा है ? इस पर बात होनी चाहिए, विचार होनी चाहिए। यह राजनीतिक नहीं, बहुत बड़ा विषय है। हाल ही में एक विषय में देश विदेश में हल्ला मचा हुआ है। विदेश मंत्रालय को भी इस मामले पर हस्तक्षेप करना चाहिए। भारत सरकार गृह मंत्रालय को भी इस मामले पर हस्तक्षेप तत्काल करना चाहिए बहुत भयावह स्थिति है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


