शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के दौर से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। तेज हवाओं और बौछारों के कारण प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के इंदौर और उज्जैन संभाग सहित कुल 36 जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ (60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी)
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में मौसम ज्यादा आक्रामक रह सकता है। मुख्य रूप से नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इंदौर-उज्जैन सहित 33 जिलों में ‘येलो अलर्ट’
प्रदेश के एक बड़े हिस्से में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मालवा-निमाड़ अंचल: इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर।
ग्वालियर-चंबल अंचल: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर।
बुंदेलखंड और महाकौशल: टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा।
भोपाल संभाग के राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा।

