राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। Madhya Pradesh Weather: अप्रैल महीने में आसमान से आग बरसती है। भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में आसमान से आग की जगह ठंडक बरसने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है।
बारिश का स्ट्रांग सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में ओले गिरेंगे। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ से स्ट्रांग सिस्टम बना है जो मध्य प्रदेश को घेरे हुए है। इस वजह से पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है।
आज इन जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट
जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

