MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। प्रदेश में 16 साल बाद मानसून की ऐसी सुस्ती देखने को मिली है। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 72 घंटे में एंट्री की संभावना है। वहीं आज भी कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार करना पड़ेगा। एमपी में 16 साल बाद मानसून की ऐसी सुस्ती देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिन में एंट्री हो सकती हैं। एमपी में मानसून की एंट्री के बाद भी ज्यादा बारिश के आसार नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या कुछ रहेगा खास ? इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
आज भी हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, विदिशा, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, सीहोर, धार, हरदा, देवास, आलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, सीधी सतना, सिंगरौली, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, कटनी, रीवा, मैहर और मऊगंज में गर्मी रहेगी।

