FIR Ordered Against TVK Chief Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में (Tamil Nadu Assembly Elections) साउथ एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम यानी टीवीके ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हिए 108 सीट पर जीत हासिल की। विजय ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। हालांकि सीएम बनने से पहले ही विजय मुश्किलों में घिर गए हैं। मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court)ने TVK चीफ विजय के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इनकम टैक्स अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।
दरअसल मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार (6 मई 2026) को याचिका को नंबर दे दिया है और इसे जल्द ही मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।
विजय के खिलाफ यह याचिका पहले पिछले महीने दायर की गई थी। हालांकि रजिस्ट्री ने शुरुआत में इसे नंबर देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 8 अप्रैल को चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका को मेंटेनेबिलिटी के अधीन नंबर दिया जाए।
खुद किया था आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इसके अलावा, उन्होंने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का स्वेच्छा से खुलासा किया था। बाद में 29 जुलाई 2016 को विजय ने आकलन वर्ष 2016-17 के लिए 35.42 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया था। रिटर्न में 17.81 लाख रुपये के डिप्रिसिएशन और 64.71 लाख रुपये के फैंस क्लब खर्च पर छूट का भी दावा किया गया था।
TVK चीफ से पहले भी हुई पूछताछ
दस्तावेजों के अनुसार, फिल्म के निर्माता पीटी सेल्वकुमार और शिबू (एसकेटी स्टूडियोज) ने विजय को 16 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से और करीब 4.93 करोड़ रुपये नकद दिए थे। याचिका में दावा किया गया है कि टीडीएस (टीडीएस) केवल चेक से दी गई राशि पर जमा किया गया, जबकि नकद भुगतान पर नहीं। याचिका में यह भी कहा गया है कि आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्होंने कथित रूप से करीब 5 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की और उस पर कर चुकाने पर सहमति जताई थी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

