Magh Purnima Snan Prayagraj. माघी पूर्णिमा का मुख्य स्नान शुरु हो चुका है. प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8:00 बजे तक ही 90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. दिन चढ़ने के साथ भीड़ और बढ़ रही है. प्रशासन का अनुमान है कि आज यह आंकड़ा 1.5 करोड़ को पार कर सकता है. माघ पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी ने सभी साधु संतों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया है.

योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. प्रयागराज में आज आस्था, साधना एवं दिव्यता की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए पधारे साधकों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन. मां गंगा, मां यमुना और माँ सरस्वती सभी साधकों की मनोकामना पूर्ण करें, यही प्रार्थना है. हर हर गंगे.

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबका साथ, सबका विकास के संकल्प की आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है

बता दें कि आज पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासी माघ मेला से विदा हो जाएंगे. कल्पवासियों का एक महीने का संकल्प आज पूरा होगा. जिसके बाद कल्पवासी अब अपने घरों को रवाना हो जाएंगे. माघ पूर्णिमा के स्नाना के लिए एक दिन पहले से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ चुकी है. वहीं भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है.