Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को दुर्लभ योगों के साथ मनाया जाएगा. ऐसा संयोग 149 साल बाद बन रहा है, जो इससे पहले 1873 में हुआ था. इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण मालव्य राजयोग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग और शश राजयोग बन रहे हैं. इसके साथ ही शिव पूजा के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो इस दिन को और भी शुभ बनाता है.
ग्रहों की विशेष स्थिति के अनुसार, शुक्र मीन राशि में राहु के साथ युति में रहेगा, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है. सूर्य और शनि कुंभ राशि में युति कर रहे हैं, जिससे कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा. बुध भी कुंभ राशि में स्थित होने के कारण त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बन रहा है, जबकि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहकर शश राजयोग का निर्माण कर रहा है.
Maha Shivratri 2025. इस दुर्लभ संयोग का सबसे अधिक प्रभाव मेष और सिंह राशि पर पड़ेगा. मेष राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा. वहीं, सिंह राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान, अपार सफलता और विशेष रूप से कला, मीडिया, बैंकिंग और राजस्व क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.
Also Read This
- दुष्कर्म से गर्भवती नाबालिग को हाईकोर्ट से अबॉर्शन की अनुमति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रक्रिया कराने के निर्देश
- बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण मामला: कृषि विभाग की कार्रवाई के एक महीने बाद अब आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में सभी 7 नमूने मिले मिसब्रांडेड
- दुबई की जेल में बंद एमपी का अमर: फर्जी सिम और धोखाधड़ी के आरोप में हुआ गिरफ्तार, परिवार ने सीएम और पीएम से लगाई जल्द भारत बुलाने की मांग
- खेत की राह पर खूनी हमला, 5 साल बाद फैसला! हत्या के दोषी को उम्रकैद
- लचर सिस्टम… बदहाल सड़क का वीडियो वायरल, खाट पर मरीज और डंडे के सहारे बाइक ले जाने को मजबूर ग्रामीण, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों से गुहार के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

