प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक एक दिन पहले दी जाने वाली ऑफलाइन परमिशन को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसे अब ‘तत्काल बुकिंग’ व्यवस्था के रूप में लागू किया गया है।
दरअसल, पहले श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन के लिए एक दिन पहले मंदिर पहुंचकर फॉर्म लेना पड़ता था और उसे भरकर मंदिर कार्यालय में जमा करना होता था। इस प्रक्रिया में लंबी-लंबी कतारें लगती थीं और भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब मंदिर प्रशासन ने इस व्यवस्था को बदलते हुए ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया है। इसके तहत श्रद्धालु भस्म आरती के लिए एक दिन पहले सुबह 8 बजे से पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे। यह बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, जिसे तत्काल बुकिंग की तरह माना जा रहा है।
ऑनलाइन बुकिंग के दौरान श्रद्धालुओं को आधार कार्ड सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। पहले की तरह ही प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही, पहले ऑफलाइन व्यवस्था में तय 300 श्रद्धालुओं की संख्या अब ऑनलाइन बुकिंग में लागू रहेगी।
मंदिर प्रशासन सहायक आशीष फलवाड़िया का मानना है कि इस बदलाव से श्रद्धालुओं को लंबी कतारों, भीड़ भाड़ और मौसम की मार से राहत मिलेगी और वे घर बैठे ही आसानी से भस्म आरती दर्शन के लिए बुकिंग कर सकेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन लागू कर दी गई है, जबकि ऑफलाइन व्यवस्था को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

