Mahakumbh Special Train News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में हर दिन देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. राजस्थान से भी हजारों श्रद्धालु महाकुंभ में जाने के लिए उत्सुक हैं. लेकिन कई प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसी समस्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. एक ट्रेन उदयपुर से और दूसरी गुजरात के साबरमती से संचालित हो रही है. ये ट्रेनें राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों की यात्रा सुगम हो सकेगी.
कुंभ में ठहरने के लिए मिलेगा 48 घंटे का समय
उदयपुर से चलने वाली ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होती है और रात करीब 8:45 बजे जयपुर पहुंचती है. इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचती है. इस ट्रेन में लगभग 2,000 श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं.
ये है स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज
- उदयपुर के राणा प्रताप स्टेशन
- मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा
- बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर
- बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट
- टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी
- फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर
अन्य प्रमुख स्टेशनों पर
यात्रियों को प्रयागराज में रुकने के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा. ट्रेन वापसी में 21 जनवरी को रात 11 बजे धनबाद से रवाना होकर प्रयागराज होते हुए उदयपुर पहुंचेगी.
गुजरात से भी शुरू की गई विशेष सेवा
साबरमती से चलने वाली ट्रेन तीन ट्रिप में संचालित की जाएगी. साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल ट्रेन सुबह 10:25 बजे रवाना होती है.
ये है स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज:
- गांधीनगर कैपिटल, महेसाना
- पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा
- फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन
- ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़
- जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर
- आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा
- गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज
- ज्ञानपुर.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

