महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की खास पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन पूजा और अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है. इस बार महाशिवरात्रि पर विशेष युति बन रही है. जो कुछ राशियों कि किस्तम चमकाने वाली है. इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी मनाई जाएगी. अगले दिन मंगल और चंद्रमा की युति मकर रशि में बनने से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा.

ज्योतिष के हिसाब से यह योग बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह महालक्ष्मी राजयोग जातकों को सुख, समृद्धि और धन देगा. ज्योतिषियों के अनुसार, 16 फरवरी को बनने वाला योग लगभग 18 महीने बाद मंगल के मकर राशि में प्रवेश से बन रहा है. इसे धन और तरक्की से जुड़ा माना जाता है. माना जा रहा है कि यह योग कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए महालक्ष्मीराज योग काम की जगह पर उन्नति का संकेत देता है. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है. प्रोफेशनल्स को नए प्रोजेक्ट या लाभ डील मिल सकती हैं. असरदार लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे, जो भविष्य में फायदेबंद साबित होंगे. पुश्तैनी प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ मिल सकते हैं. परिवार, खासकर आपके पिता के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ हो सकता है. करियर से जुड़े मामलों में साकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ से सपोर्ट मिलेगा. जिससे प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. यह समय स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा है, खासकर जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं. धार्मिक कामों या यात्रा का योग बन सकता है. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग खास तौर पर जरूरी है, क्योंकि यह आपकी ही राशि में हो रहा है. इस दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपकी पर्सनैलिटी निखरेगी. जो लोग करियर में तरक्की चाहते हैं. उन्हें नए मौके मिल सकते हैं. पार्टनरशिप में किया गया काम लाभ रहेगा. शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के रिश्तों में तरक्की हो सकती है. आप अपनी बुद्धि और कड़ी मेहनत से जरूरी फैसले ले पाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


