महम। हरियाणा के महम में आज 25 जुलाई को सोशल मीडिया पर बढ़ते ‘गन कल्चर’ और अश्लीलता के खिलाफ ऐतिहासिक महम चौबीसी चबूतरे पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महम चौबीसी खाप के प्रधान सुभाष गोयत की अध्यक्षता में हो रही इस महापंचायत में उत्तर भारत की 100 से अधिक खापों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
महापंचायत का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति को प्रभावित कर रहे ‘गन और गंदा कल्चर’, अश्लील कंटेंट और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रीलों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर एकजुट होकर आवाज उठाना है। आयोजकों की ओर से विशेष रूप से उन रीलों और वीडियो को लेकर चिंता जताई गई है, जिनमें महिलाओं द्वारा कथित तौर पर अश्लीलता और अंग प्रदर्शन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है।
किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले राकेश टिकैत समेत कई प्रमुख सामाजिक संगठनों और कलाकारों को भी महापंचायत में आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, यदि कोई महिला या लड़की अश्लील कंटेंट अथवा हथियारों और ‘गन-पॉइंट’ वाले गानों पर रील बनाने से बाज नहीं आती, तो पहले उसके परिवार को समझाया जाएगा। इसके बाद खाप पंचायत के माध्यम से भी समझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियां जारी रहने पर कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने की बात कही गई है।

महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी को देखते हुए इसे हरियाणवी संस्कृति और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ एक बड़े सामाजिक अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
- मध्य प्रदेश में अब निजी कॉलेज खोलना आसान नहीं, 2026-27 सत्र से कड़े नियम लागू; फर्जीवाड़ा करने पर 5 लाख का जुर्माना
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी, पटना एम्स में बनेगा अत्याधुनिक स्ट्रोक सेंटर, लकवा पीड़ितों को मिलेगा नया जीवन
- Crude Oil Price Today: कच्चे तेल में 1.2% की तेजी, मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता; जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव ?
- ‘शिक्षा के मंदिर’ में हवस का खेल! अवध विश्वविद्यालय में छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जानिए कांड के पीछे की पूरी कहानी…
- दुर्गा पूजा की तैयारी के बीच पसरा मातम, आरा से कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
