अयोध्या। श्रीहनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन हो गया। 85 साल की उम्र में रामदास ने अंतिम सांस ली, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर है। 4 बजे नया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच सीएम योगी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम स्थित श्रीहनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास के देहावसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि संत रामदास का आध्यात्मिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

READ MORE: पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: CM योगी ने किया शुभारंभ, अंत्योदय को लेकर कह दी बड़ी बात

बताया जा रहा है कि महंत संत रामदास उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। इलाज के बाद वह 3 दिन पहले ही अयोध्या लौटे थे। उनके निधन की खबर से संत समाज में शोक की लहर है। अयोध्या के संत समाज में महंत संतराम दास का विशेष सम्मान था। अयोध्या प्रवास के दौरान सीएम योगी समय-समय पर उनके आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेते रहे थे।