जालंधर। लैंड पुलिंग को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी सरकार अपना काम करते नजर आ रहे हैं। इससे नाराज होकर किसानों ने आज जालंधर में एक महापंचायत का आयोजन किया है। इसके साथ ही रैली निकालने की भी घोषणा की है। बड़ी बात यह है कि इस रैली में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल होंगे।
किसान ‘ज़मीन बचाओ रैली’ भी निकालेंगे। यह रैली लुधियाना जिले के जोधा गांव की अनाज मंडी में होगी। बता दें कि जालंधर में किसान मज़दूर मोर्चा (KMM) की एक अहम योजना बैठक हुई। रैली में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। किसान नेता ने दिया निमंत्रण डल्लेवाल ने कहा कि इस महापंचायत में सभी लोगों को आने का खुला निमंत्रण है।

डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली से आए पूंजीपतियों के इशारे पर पंजाब सरकार लैंड पूलिंग जैसी काली नीति के जरिए प्रदेश की उपजाऊ जमीनें कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति से 65 हजार एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन, जिस पर गेहूं, धान और सब्जियां उगाई जाती हैं, बर्बाद हो जाएगी और इससे खाद्यान्न संकट पैदा हो सकता है।
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
