B.R. Ambedkar Death Anniversary, Mahaparinirvan Diwas 2024: हर साल 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाती है. इसी दिन उनकी याद में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
Mahaparinirvan Diwas 2024: इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है. हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना होगा.

