अजय सैनी, भिवानी. वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत प्रतिनिधि सभा द्वारा वीरवार को स्थानीय महाराणा प्रताप चौक हांसी गेट पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर राजपूत प्रतिनिधि सभा के मुख्य संरक्षक आरपी सिह रिटायर्ड आईएएस ने शिरकत की तथा अध्यक्षता राजपूत प्रतिनिसभा के जिला प्रधान बृजपाल पप्पू। इसके अलावा मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार व राजपूत समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि ओमबीर सिंह तंवर पहुंचे। इस दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर राजपूत प्रतिनिधि सभा के मुख्य संरक्षक आरपी सिह, ओमबीर सिंह तंवर, जिला प्रधान बृजपाल पप्पू, हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल परमार, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तंवर, नरेश तंवर जीएम ने कहा कि कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक हैं, जिनकी वीरगाथा सदियों तक आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष और बलिदान को युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। जिन्होंने अपने स्वाभिमान व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा तथा कभी भी दुश्मनों के समक्ष हार नहीं मानी।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर चौगामा प्रधान रामकिशन हलवासिया, पूर्व सरपंच कंवरपाल परमार, कैप्टन हरिपाल, ओमपाल चौबारला, डीजीएम अजीत सिंह, मदन सरपंच सावड़, कर्नल रणध्ीर सिंह, कंवर सिंह, सतीश परमार, वेदपाल परमार प्रधान, कर्नल जगदीश, नेत्रपाल तंवर, मामन सिंह पूर्व प्रधान, उदय सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र तंवर, जयपाल राघव, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव, कैप्टन सुरेश, हरि सिंह यादव, राजेश तंवर, राजकुमार तंवर, कृष्ण नंबरदार, संजय तंवर, कमांडो बीर सिंह, वीपी सिंह तंवर, सहित अनेक गणमान्यलोग मौजूद रहे।
- योगी आदित्यनाथ जी, आधी रात को…15 दलित-पिछड़े परिवारों के मकान और दुकानें तोड़ने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
- UP चुनाव में जदयू की एंट्री, मंत्री श्रवण कुमार बोले- गठबंधन नहीं हुआ तो 50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
- अमृतसर में 20 किलो हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन से भारत पहुंचाई गई थी नशे की खेप
- Haryana Top News : सोनीपत शिक्षा विभाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गोहाना करंट हादसे में बड़ी लापरवाही का खुलासा, JE समेत तीन अधिकारी सस्पेंड, कुरुक्षेत्र में धान खरीद को लेकर किसानों का विरोध, शाहाबाद में तनाव समेत दिनभर की बड़ी खबरें…
- बिजली के तार जुड़े नहीं कि उड़ गए लाखों के पुर्जे: नल-जल योजना पर पड़ी चोरों की नजर, खेल देख पुलिस भी रह गई दंग



