लवकुश बैरागी, आगर मालवा। प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महाराष्ट्र के नासिक से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंदिर के बाहर श्रद्धालु को अचानक हृदय संबंधी तकलीफ हुई और वह अचेत हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नलखेड़ा नगर की जनता जनार्दन भी सहायता के लिए मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से श्रद्धालु को तत्काल नलखेड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक आने के कारण होना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की पहचान महाराष्ट्र के नासिक रोहित नाना के रूप में बताई जा रही है। मौत के कारण की पुष्टि चिकित्सकीय/पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम और जरुरी पुलिस कार्रवाई के बाद शव को महाराष्ट्र के नासिक से उनके साथ आए परिजनों/साथियों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


