करनाल,सुमन चौहान। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के सह प्रमुख एवं महिला सशक्तिकरण के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर कश्यप पधाना ने गांव गगसीना में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा रिबन काटकर उनका भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान समाज की एकता, भाईचारे और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर शमशेर सिंह कश्यप ने महर्षि कश्यप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जी सनातन परंपरा के महान ऋषियों में से एक थे, जिन्होंने समाज को ज्ञान, तपस्या और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रहने और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को महर्षि कश्यप जी के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। समाज तभी प्रगति करेगा जब नई पीढ़ी अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने का कार्य करते हैं।
शमशेर सिंह कश्यप ने कार्यक्रम में मिले सम्मान और स्नेह के लिए आयोजकों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बेहद प्रेरणादायक रहा, जिसने समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को और मजबूत करने का काम किया।

इस मौके पर नरेश, दीपक, कुलदीप, रंजीत, सोनू, मोनू, अनिल, सुनील, राजकुमार, सुभाष, सुखविंदर, गुरदीप, जसपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



