बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर महावीर जैन, विज़नरी स्टोरीटेलिंग को आगे बढ़ाते हुए अपने बैनर महावीर जैन फिल्म्स के तले, कन्नड़ साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर लंबोदर 2.0 को आधिकारिक तौर से पेश करने के लिए सामने आए हैं। डायरेक्टर सिंपल सुनी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देश भर में कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में थिएटर्स में इस 20 नवंबर, 2026 को दस्तक देने के लिए तैयार है।

सिंपल सुनी और महावीर जैन के बीच यह पार्टनरशिप तब पक्की हुई जब डायरेक्टर ने फिल्म के विजन से लेकर उसके स्केल और मेकिंग से जुड़ी बातें साझा उनके साथ फोटो साझा की। फिल्म की नई थीम और सिल्वर स्क्रीन पर एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट के इस्तेमाल के नए इडिया से बेहद प्रभावित होने के बाद, महावीर जैन ने बिना वक्त गंवाए इस प्रोजेक्ट को पूरे भारत में पहुंचाने के लिए अपना समर्थन देने के लिए हामी भरी, और साथ ही हिंदी डब करने के लिए भी कहा।
फिल्म से जुड़े इस उत्साह बढ़ाने वाले डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर सिंपल सुनी ने कहा- “हमने एक हाई-कॉन्सेप्ट साइंस-फिक्शन फिल्म बनाई है, जिसमें खुशी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी जिंदगी पर टेक्नोलॉजी के असर को दिखाया गया है। फिल्म की सबसे खास बातों में से एक है जिया, जो एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट है और फिल्म में एक किरदार निभा रही है। हमारा मानना है कि भारतीय सिनेमा में इस तरह का प्रयास पहली बार किया गया है। महावीर जी इस कॉन्सेप्ट से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने हमें फिल्म हिंदी में भी रिलीज करने के लिए प्रोत्साहित किया। हमें खुशी है कि महावीर जैन फिल्म्स हमारी फिल्म को प्रस्तुत कर रहा है।”
वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर महावीर जैन ने अपने उत्साह को जाहिर करते हुए प्रोजेक्ट के बारे में कहा- “मैं ‘लम्बोधरा 2.0’ और खुशी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर इसके अलग तरह के खास अंदाज से बेहद इंप्रेस्ड हूं। यह देखकर अच्छा लगता है कि कन्नड़ सिनेमा इतने बड़े और अलग इडिया के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। यह फिल्म एक अहम सवाल उठाती है कि क्या टेक्नोलॉजी की वजह से हम ज्यादा खुश हो रहे हैं या फिर अपनी खुशी पर से हमारा कंट्रोल खोते जा रहे हैं? मेरा मानना है कि यह फिल्म पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए और हमें इसे प्रस्तुत करते हुए खुशी हो रही है।”
लम्बोधरा 2.0 फिल्म आज के समय में कदम रखते हुए अपने साथ दर्शकों के लिए स्पेंस, शार्प ह्यूमर और अपने रिलेट करने वाले इमोशंस लेकर आई है। फिल्म की कहानी टेक्नोलॉजी से चलने वाले एक ‘हैप्पीनेस चैलेंज’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर बड़े इनाम का वादा किया गए होता है। लेकिन यह चुपचाप इंसानी भावनाओं और कामों पर नज़र रखता है और उन्हें आकार देता है। एक तरह से यह कहानी आज की सोशल मीडिया वैलिडेशन, डिजिटल एडिक्शन, AI की दखलंदाजी और इंसान की अपनी सोच की सबसे बड़ी लड़ाई का आईना दुनिया को दिखाती है।
इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक टेक्नोलॉजी से जुड़ा बड़ा कदम उठाते हुए, इस फिल्म में रोबोट यानी जिया नजर आने वाली है, जिसे बेंगलुरु की कंपनी मचानी रोबोटिक्स ने आकार दिया है और एक एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट है। बता दें कि जिया फिल्म में सिर्फ एक रोबोट नहीं है बल्कि एक अहम किरदार है। अनिल शेट्टी द्वारा लिखी गई इस फिल्म की कहानी को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया है। इतना ही नहीं वह फिल्म में बतौर लीड अपना डेब्यू भी कर रहे हैं। फिल्म के शानदार कास्ट की बात करें तो, इसमें उनके साथ कुणाल कपूर, साची बिंद्रा, मेघना गांवकर और मैक डिसूजा जैसे टैलेंटेड एक्टर्स स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संतोष राय पथाजे ने संभाली है, जबकि वीर समर्थ ने फिल्म का जबरदस्त म्यूजिक तैयार किया है।
टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए डायरेक्टर सिंपल सुनी ने लिखा है, “लम्बोधरा 2.0. खुशियाँ लोड हो रही हैं…”
महावीर जैन फिल्म्स लगातार अच्छी क्वालिटी और कंटेंट वाली कहानियों को अपना समर्थन देने के लिए जानी जाती रही है। महावीर जैन फिल्म्स ने अपना ट्रैक रिकॉर्ड शानदार बनाए रखा है, और इस तरह से वह ऊंचाई, राम सेतु, गुड लक जेरी और बिन्नी एंड फैमिली जैसी शानदार फिल्में दे चुकी हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो, ये प्रेम मोल लिया (डायरेक्टेड सूरज बड़जात्या, स्टारिंग आयुष्मान खुराना और शरवरी), नागज़िला (स्टारिंग कार्तिक आर्यन), व्हाइट (स्टारिंग विक्रांत मैसी) और रामबोला जैसे बड़े हिंदी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
महावीर जैन फिल्म्स ने ‘लम्बोधरा 2.0’ को प्रेजेंट करके कन्नड़ सिनेमा को अपना पूरा सपोर्ट दिया है। अपनी नई तरह की कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है। MASS प्रोडक्केशन के बैनर तले बनी और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट ‘लम्बोधरा 2.0’ इस साल 20 नवंबर 2026 को कन्नड़ और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

