गुलशन कुमार/निजामपुर (महेंद्रगढ़). जिला पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों के बाद महेंद्रगढ़ पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस द्वारा राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया।
निजामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान कई वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए साथ ही कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है
पुलिस द्वारा राजस्थान सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है ताकि अपराधी किसी भी वारदात के बाद दूसरे प्रदेश में भागकर बच न सकें।

गौरतलब है कि बीते दिन आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक दीपक के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया था कि कई अपराधी बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों का इस्तेमाल कर राजस्थान में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे अपराधों की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक ने तुरंत सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि राजस्थान बॉर्डर से जुड़े सभी संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
- 25 महीने से फरार ‘शमीम कबाड़ी’ गिरफ्तार: कबाड़ गोदाम ब्लास्ट के बाद दुबई भाग गया था, लौटते ही पुलिस ने दबोचा
- Wipro Share Hike Details : मुनाफा घटने के बावजूद विप्रो पर Nomura बुलिश, 200 रुपए का टारगेट, शेयर में 6% से ज्यादा तेजी
- ‘रेजीम चेंज करना है, तो चुनाव लड़िए’, प्रशांत भूषण के बयान पर BJP प्रवक्ता गुरु प्रकाश का पलटवार
- IND W vs ZIM W 1st T20 : नई स्कीपर स्मृति मंधाना के नेतृत्व में उतरेगी टीम इंडिया, पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, टी-20 सीरीज का होगा आगाज
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा: CM साय ने कहा- बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू

