गुलशन कुमार, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि जिले में वर्तमान में 7 लाख 39 हजार 580 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनकी जानकारी का पुनरीक्षण अभियान के तहत सत्यापन किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के 772 मतदान केंद्रों पर 772 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है, जबकि उनकी निगरानी और मार्गदर्शन के लिए 81 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 77.85 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जो लगभग 5 लाख 70 हजार मतदाताओं के बराबर है। शेष मतदाताओं का सत्यापन भी अभियान के दौरान पूरा किया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

यहां मतदाता अपने नाम, पते, आयु और अन्य विवरणों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए निर्वाचन विभाग का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है।
जिला उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, इनर व्हील और कॉस्मो दिवास का स्थापना समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प
- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः धारदार हथियार से गला पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की दास्तां
- छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: चुनावी विवादों के बीच हटाए गए अमित पठानिया, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी
- कटरा-ताराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, CISF के 9 जवान घायल ; माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे सभी
- Snakebite: नानी-नातिन को सांप ने डसा, दोनों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

