महेंद्रगढ़। 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) और सूर्या फाउंडेशन ने हरियाणा राज्य में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत बिरादार और सूर्या फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की गई हैं। महेंद्रगढ़ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय व योग केंद्र, बुचोली रोड के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना को हरियाणा का राज्य संयोजक बनाया गया है, जबकि योगाचार्य डॉ. धर्मवीर यादव को राज्य सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
7 जून को होगा राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम
नवनियुक्त राज्य संयोजक डॉ. भंवर सिंह और सह-संयोजक डॉ. धर्मवीर ने जानकारी दी कि पूरे हरियाणा में योग कार्यक्रमों के बेहतर संचालन और समन्वय के लिए 7 जून को राज्य स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान हरियाणा के सभी जिलों के लिए 2 से 5 जिला समन्वयकों और ब्लॉक कन्वीनर की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों को 21 जून के मुख्य कार्यक्रम के लिए योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

1 से 21 जून तक चलेगा योग अभियान, गांव-शहर में होगा नियमित अभ्यास
डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की गई है। इसी के तहत 1 जून से 21 जून तक प्रदेश के गांवों और शहरों में आमजन को कॉमन योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन के दौरान हर क्षेत्र से कम से कम 10 स्थानीय आयोजकों का गूगल लिंक के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रशिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागियों को INO, सूर्या फाउंडेशन और आयुष मंत्रालय की ओर से प्रशंसा पत्र और सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
- खुद को कानून से ऊपर समझती है यूपी पुलिस? हाईकोर्ट ने दिखाया आईना, गौतमबुद्ध नगर मामले में की तीखी टिप्पणी
