पानीपत, प्रवीण भारद्वाज। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से SIR का कार्य शुरू हो गया है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका नाम जोड़ा जाएगा। वहीं, जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, जिनका नाम दोहराव में दर्ज है या जो अन्य कारणों से पात्र नहीं हैं, उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
महिपाल ढांडा ने कहा कि इस अभियान के तहत मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया जा रहा है ताकि केवल पात्र मतदाता ही सूची में बने रहें। उन्होंने दावा किया कि देश के कई राज्यों में पूर्व में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां फर्जी या गलत तरीके से मतदाता सूची में नाम दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और निष्पक्ष बनाना है। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक नियमित और आवश्यक प्रक्रिया है, जिसका मकसद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करना है।
शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।
- NTA का नए ऑफिस का पता दिल्ली का मिंटो रोड, 39 CISF जवान सुरक्षा संभाल रहे, पेपर लीक के बाद बहुत बड़ा बदलाव
- Bihar Top News Today: बिहार में फिर से चुनाव की मांग, भाजपा में बड़ा फेरबदल, 3 दोस्तों की मौत
- भाजपा गरीबों को…अखिलेश यादव ने सरकार पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो ?
- इंदौर को मिलेंगे तीन इंटरनेशनल 5 स्टार होटल: SR ग्रुप का मैरियट इंटरनेशनल के साथ एमओयू, होटल इंडस्ट्री में 1 हजार करोड़ का निवेश
- कुमारी सैलजा का जन्मदिन आज, चौधरी दलबीर सिंह की विरासत से संसद और राष्ट्रीय राजनीति तक ऐसा रहा सफर



