कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल में आज शुक्रवार को सत्र के चौथे दिन का कार्यकाल जारी है। सत्र के दौरान दरभंगा के अलीनगर से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंची मैथिली ठाकुर ने अपने विधानसभा अलीनगर में चिकित्सक, नर्स और ड्रेसर की पदस्थापना नहीं होने को लेकर सरकार से सवाल पूछा।
मैथिली ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि, बिहार तकनीकी सेवा आयोग पटना के प्राप्त अनुशंसा के आलोक में 624 विशेषज्ञ चिकित्सक पदाधिकारी, 575 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी की राज्य के विभिन्न संस्थाओं में नियुक्ति सह पदस्थापना की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही स्टाफ नर्स ग्रेड ए के 11389 पदों एवं ड्रेसर के 3326 पदों पर नियुक्ति हेतु बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई है, जिसमें से लिखित परीक्षा संपन्न हो चुका है।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि, अनुशंसा प्राप्त होते ही पदस्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन को लेकर सरकार कि ओर से जो जवाब दिया गया। उसपर असंतोष जताते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री उसे दिखवा लें। मैं जब छोटी थी, उसी समय से स्वास्थ्य मंत्री को काम करते हुए देख रही हूं। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर भी रहते हैं। इसलिए मेरा प्रश्न नहीं आग्रह है, इसे दिखवा लें, जिससे विधानसभा के लोगों को इलाज में सुविधा मिल सके। बता दें कि पिछले दो बार से बीजेपी के विधायक मंगल पांडेय ही बिहार की एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


