Women Reservation Bill: केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र के पहले दिन यानी की आज 16 अप्रैल को सरकार महिला आरक्षण को लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 543 से 850 करने) से संबंधित तीन प्रमुख विधेयक पेश करने जा रही है, जिसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। बता दें कि महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर संसद में आज से अहम चर्चा हो रही है।
मैथिली ठाकुर ने बताया ऐतिहासिक कदम
महिला आरक्षण बिल पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि, मैं सभी महिलाओं को बधाई देती हूं। हमारे देश के प्रधानमंत्री एक ऐतिहासिक कदम लेने जा रहे हैं। सभी लोगों के लिए अच्छी बात है। आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। महिलाओं की बातें सदन में उठेगी, महिलाओं के मुद्दे सदन में उठेंगे। महिला जब नेतृत्व करती है तो समाज के हर एक वर्ग को वो ध्यान में रखते हुए काम करती हैं।
महिलाओं के लिए आजादी का दिन- शाहनवाज हुसैन
वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि, आज महिलाओं के लिए आजादी के बाद सबसे बड़ा दिन है। उन्हें पीएम मोदी इंसाफ दिला रहे हैं। आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में आरक्षण मिलने जा रहा है। जो सीटें हैं, उसके अनुपात में ये आरक्षण मिल रहा है। ये बेहतरीन बिल है। मैं प्रधानमंत्री को बहुत साधुवाद देता हूं। देश की सभी महिलाओं व बहनों को मैं मुबारकबाद देता हूं कि उनके लिए आज ये ऐतिहासिक दिन है।
सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा विपक्ष
एक तरफ जहां एनडीए के नेता महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए इसे ऐतिहासिक बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस बिल को लाने के पीछे सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच राजद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
महिला आरक्षण बिल पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, विपक्ष सही कह रहा है। सरकार की मंशा गलत है। सरकार की नीयत में खोट है। महिला आरक्षण बिल का कोई विरोध नहीं कर रहा है। महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विपक्ष चाह रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, CM सम्राट चौधरी को बताया भाई
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

