अमृतसर। अमृतसर के मजीठा पुलिस थाना परिसर में हुए विवाद और प्रदर्शन का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस अब गंभीर हो कर कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रदर्शन में शामिल लोग पर कार्यवाही के लिए आरोपितों तक पहुंचने और उनकी पहचान करने के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमों का गठन किया है। इतना ही नहीं मजीठिया के ठिकानों पर भी कई जगहों में छापे मारी कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए हैं। सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कई स्थानों पर जांच के लिए दबिश दी है जिसके बाद मामला और भी गरमा गया है।
मजीठिया के घर में पहुंची पुलिस आपको बता दें कि इस घटना के बाद अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू क्षेत्र में बने विक्रम मजीठिया के घर पर भी दबिश दी है। इसके अलावा मजीठा क्षेत्र और चंडीगढ़ स्थित उनके अन्य ठिकानों पर भी पुलिस टीमों के पहुंचने की चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह कार्यवाही प्रदर्शन के बाद ही की गई है।

सुखबीर बादल ने साधा निशाना पंजाब पुलिस द्वारा शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर छापेमारी के संबंध में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे आप सरकार की मजीठा चुनाव में हुई हार की बौखलाहट बताया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा- “देखिए, यह सब राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और हताश हैं।”
- गंगा-सरयू ने बढ़ाई बलिया की चिंता, शहर के निचले इलाकों में भरा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर
- UCC के विरोध में जमीयत उलेमा संगठन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- बैठक के बाद दफ्तर के बाहर भिड़े नगर निगम के अफसर! AHO ने HO को दी खुलेआम धमकी; बोले- मैं मंत्री…
- कानपुर में Gen-Alpha का ‘मास्टरस्ट्रोक’: छोटी उम्र, बड़ा इरादा… जब बच्चों ने खुद मांगी अपने लिए स्कूल के पक्के कमरे
- दिव्यांगों के लिए 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल…
