शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को फिर से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने जमानत व जेल के बैरक बदलने की याचिका पर मोहाली कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।
कोर्ट में सुनवाई हुई पर इस विषय में कोई फैसला नहीं आया। अब जमानत के मामले पर 7 जुलाई को सुनवाई होगी। तो वहीं बैरक बदलने के मामले में 12 जुलाई को सुनवाई होगी। देखना यह है कि निर्णय उनके पक्ष में आता है कि नहीं।
आपको बता दें कि अभी तक मजीठिया की जमानत याचिका पर 5 बार सुनवाई हो चुकी है और कल 6वीं बार सुनवाई होगी। एक तरफ जहां मजीठिया के वकील मजबूती से अपना पक्ष रख रहे हैं। तो सरकार की तरफ से जबरदस्त दलीलें दी जा रही है। हालांकि मजीठिया के वकीलों का कहना है है कि सरकारी वकील हर बार सुनवाई को आगे बढ़ाने की कोशिश करते है। उम्मीद है कि इस मामले में जल्द फैसला आ सकता है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



