चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। उन्हें आज को मोहाली अदालत में पेश किया गया था। जहां सुनवाई के बाद उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही उसके परिवार से भी पूछताछ की जाएगी।
विजिलेंस विभाग को मजीठिया से पूछताछ और मामले की जांच के लिए 7 दिन का रिमांड मिला है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस द्वारा 540 करोड़ रुपए के ड्रग मनी केस में बीते दिन गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी।

आपको बता दें कि बीते दिन विजलेंस की टीम ने उनके घर छापा मारा था। विजलेंस की टीम के साथ में पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। मजीठिया से लंबी पूछताछ हुई है इसके साथ ही अब उनके संबंधी और परिवार के लोगों से भी पूछताछ होगी।
- Haryana Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
- ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी बदमाश और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, जानें उसके बाद क्या हुआ?
- ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं’, झारखंड के 3 दिवस प्रवास पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस को जमकर घेरा
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार
