चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कई लोगों ने बयान दर्ज करवाया है, जिसके बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बयान दर्ज करवाने के बाद विजिलेंस की टीम ने हरियाणा, यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की है। कई बड़ी जानकारी अब इसके बाद सामने आने की संभावना है।
वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी मजीठिया से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इन सभी के बीच में मजीठिया के वकील ने सोशल मिडिया में पोस्ट शेयर कर सभी को खुली चुनौती दी है।
बिक्रम मजीठिया के एक्स अकाउंट पर उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके वकील धर्मवीर सोबती की तरफ से लिखा गया है कि मेरा ओपन चैलेंज डीजीपी पंजाब, विजिलेंस चीफ, पंजाब एजी को एक छोटी से छोटी एनडीपीएस की धारा लगाकर दिखाओ। इसके बाद चर्चा का यह है कि वकील के इस पोस्ट के बाद क्या एक्शन सामने आता है।
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

