चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की फिर से मुश्किल बढ़ गई है। उनके घर पर एक बार फिर से विजिलेंस की टीम ने रेड की है। मजीठिया के घर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और बेरिकेडिंग भी लगा दी गई। रेड के दौरान जगह-जगह पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
सिर्फ मजीठिया के घर पर ही नहीं बल्कि उनके चंडीगढ़ और दिल्ली में भी रेड की जा रही है। पुलिस पूछताछ में लगी हुई है। आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने कार्यालय की पैमाइश की और कई अन्य दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है।
घर में भी सर्च अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बिक्रम के खिलाफ दर्ज स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में ही जांच की जा रही है।
- ‘मध्य प्रदेश का भविष्य सीहोर-इछावर’: लल्लूराम डॉट कॉम और News24 MP-CG का खास कार्यक्रम, विकास कार्यों पर होगी चर्चा
- त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, हरियाणा की 10 ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच
- Bilaspur News Update : 6 माह में पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी… गैंगरेप केस में 2 दोषियों को उम्रकैद… सेप्टिक टैंक कांड का आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार
- JMM Protest: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज JMM का प्रदर्शन, लोक भवन तक निकलेगा जुलूस
- दिल्ली सरकार ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान 2026-27, बाहर की गैर-BS-VI गाड़ियों पर रोक


