मनोज यादव, कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित दीपका एसईसीएल साइडिंग पर आज एक बड़ा हादसा हो गया. 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया. घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और कोरबा आरपीएफ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. इसके अलावा रेलवे की आरडी टीम भी मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत में लगे हुए हैं.

बता दें, SECL का रेलवे ट्रैक ओपन था और किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. ओपन फाटक होने के चलते भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. इस घटना ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-
- अमित शाह का हरियाणा दौरा: करनाल में राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री, बोले- चुन-चुनकर देश से बाहर करेंगे घुसपैठिए
- Dollar vs Rupee : डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 94.64 पर पहुंचा भाव, कच्चे तेल में गिरावट से मिला सहारा
- भाजपा-कांग्रेस समेत 68 पार्टियों अपडेट नहीं किया अपना संविधान, EC ने दिया था आदेश ; सिर्फ 5 पार्टियों ने जमा किए नए दस्तावेज
- Google ने 5 देशों के कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का मौका, मिलेगा तगड़ा पैकेज
- India vs New Zealand 2nd ODI: कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और वेन्यू

