कपूरथला। शनिवार सुबह सैनिक स्कूल कपूरथला में बड़ा हादसा हो गया है, जहां करेंट लगने से दो की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दो व्यक्ति मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने गए थे।
मधुमक्खी के छाते से शहद निकालते समय दोनो मजदूरों की 11,000 वोलट की हाई वोल्टेज तारों के सम्पर्क में आ गए और करंट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र महेश कुमार और सचिन पुत्र चानकगी राम के रुप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से जालंधर के चुगिटी रोड, गौशाला इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

सैनिक स्कूल से आया था फोन
बताया जा रहा है कि शहद निकालने के लिए सैनिक स्कूल से फोन आया था। शनिवार सुबह जब वे शहद निकालने के लिए स्कूल पहुंचे, तो मधुमक्खी का छत्ता ऊंचाई पर लगा था। इसके लिए उन्होंने लोहे की सीढ़ी का उपयोग किया। लोहे की सीढ़ी पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज तार से टकरा गई। तेज करंट ने दोनों को मौके पर ही झुलसा दिया और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

