संगरूर। संगरुर में आज बड़ा हादसा हुआ, जहां बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी मिली है कि मौसम खराब होने के कारण अचानक धुंध छाई थी, जिसके बाद हो गया। हादसे का शिकार हुए लोगों का कहना है कि अचानक धुंध पड़ने के कारण लोगों को कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद एक गाड़ी ने ब्रेक मारी तो उसी में सभी गाड़ियां टकराती चली गई। इनमें से कुछ गाड़ियां हाईवे के पास के खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों के नाम
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में फरीदकोट के रहने वाले 42 साल के अमृत सिंह की मौत हो गई है। वहीं बरनाला की बलजीत कौर (50), बठिंडा की किरणा देवी (30), फरीदकोट की जसपाल कौर (65), फरीदकोट के सुरजीत सिंह (55), जगसीर सिंह (35) घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
- बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…

