जालंधर। पंजाब इस समय घने कोहरे में है। कोहरे के कारण रोज एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। इस बीच जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक नहीं बल्कि कई गाड़ियां टकराई हैं। यह घटना गांव काला बकरा के पास की बताई जा रही है।
जानकारी मिली है कि इस इलाके में जब सड़क दुर्घटना हुई तब घनी धुंध छाई हुई थी, जिसके कारण पास की गाड़ियां भी सही तरीके आ नजर नहीं आ रही थी। इस दुर्घटना में कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। पहले एक अज्ञात ट्रक के पीछे चल रहे टिप्पर की उससे जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रही कई अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं।
टकराई हुई सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिसमें भारी नुकसान हुआ है लेकिन सबसे अच्छी बात या रही कि इतने बड़े सड़क हादसे में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है कुछ लोगों को हल्की-फुलकी चोट आई है।

सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे में लंबा जाम लग गया था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद यातायात टीम ने आकर सभी गाड़ियों को निकाला साथ ही यातायात को सुचारू रूप से शुरू किया।
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
- Diwali 2026: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में जरूर करें इन 4 मंत्रों का जाप
- ‘अगर यह खेल नहीं समझे तो…’, लोकसभा सीटों को लेकर अशोक गहलोत ने क्यों दी चेतावनी?
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
