अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सतना से चित्रकूट जा रही नफीस ट्रेवल्स की बस स्टेट हाईवे पर हाटी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
READ MORE: गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे 2 तस्कर कुएं में गिरे: दोनों की डूबने से मौत, कार से 5 किलो गांजा बरामद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और हाटी मोड़ पर अचानक ऑटो सामने आ गया। चालक ने ऑटो को बचाने की कोशिश की जिससे बस ने संतुलन खो बैठा जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े।
READ MORE: निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में शव मिलने से सनसनी: 3 दिनों से लापता था युवक, हत्या या हादसा ? जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से सभी घायलों को 112 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल सतना भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

