फिरोजपुर। सीमा पार से हो रही नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े संयुक्त अभियान में फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सीआईए (CIA) जीरा की टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से कुल 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
तस्करों के पास से पुलिस ने दो आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल (Glock Pistols), दो मैगजीन और 2 लाख 5 हजार रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है.
हरियाणा नंबर की कार से मिली पहली सफलता
डीआईजी (फिरोजपुर) स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को सीमा पार से नशे की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई. इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रोका गया, जिसमें चार युवक सवार थे. तलाशी लेने पर कार से 2 किलो 717 ग्राम हेरोइन और हथियार बरामद हुए.
पशुओं की हवेली में छिपा रखी थी 19 किलो हेरोइन
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तस्करों के घर स्थित पशुओं की हवेली में छापा मारा, जहां से 19 किलो 578 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई.

पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
जांच में सामने आया है कि इन तस्करों के तार पाकिस्तान में बैठे नशा माफिया से जुड़े हैं. यह खेप ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी. पकड़े गए आरोपियों में तीन फिरोजपुर और एक फाजिल्का के अरनीवाला का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी पहले भी नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा जा चुका है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप आगे किन लोगों को सप्लाई की जानी थी.
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
