सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर में बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल का भुगतान न करने वाले 5 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 3 लाख 94 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस कड़ी कार्रवाई से शहर के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है।
तहसीलदार न्यायालय से आदेश के बाद हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनके द्वारा राशि जमा नहीं कराई गई। इसके बाद मामले को तहसीलदार न्यायालय में ले जाया गया। न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त होते ही विभागीय टीम ने संबंधित 5 बकायादारों के आवासों और प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर कुर्की की सूचना (नोटिस) चस्पा कर दी।
25 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-बिल्व पत्र, शीश पर पुष्पमाला से बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
सामान जब्त कर नीलामी की चेतावनी
विद्युत विभाग ने संबंधित बकायेदारों को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी बकाया राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनकी चल-अचल संपत्ति और सामान को जब्त कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी, जिससे बकाया राशि की भरपाई की जा सके।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
मामले में जानकारी देते हुए सिंगरौली के शहर अभियंता दिनकर दुबे ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल की शत-प्रतिशत वसूली के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता बार-बार ताकीद करने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है।
MP Weather: दिवाली से पहले MP में फिर बदलेगा मौसम! 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

