कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय में रैंगिंग मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले में 03 छात्र हॉस्टल से निकाले गए और 04 छात्र संस्थान से 15 दिन के लिए सस्पेंड किया है।

MP में ठगी के 2 मामलेः शेयर में मुनाफे का झांसा देकर सवा 2 करोड़ का चूना, कश्मीर और यूपी

आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्काषित

दरअसल एंटी रैंगिंग कमेटी ने जांच पूरी कर कुलगुरू को रिपोर्ट सौंपी थी। कुलगुरु ने फार्मेसी संस्थान के 07 छात्रों पर कार्रवाई की है। बी-फार्मा 5th सेम आंनद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह और 7th सेम के छात्र हिमांशु शुक्ला को आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित किया गया है।

MP में 1 मई से होगी डिजिटल जनगणना: पहले मकान फिर परिवार गिने जाएंगे, प्रक्रिया फरवरी तक पूरी होगी

मारपीट और रैगिंग करने का आरोप

इसी तरह सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को 15 दिन के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है। बीकॉम एलएलबी दसवीं सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अस्थाना ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों पर मारपीट और रैगिंग करने का आरोप लगाया था। बी फार्मा के छात्र आशुतोष मरावी ने भी रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।

MP में अगले दो दिन ठंड से मिलेगी राहत, तापमान 3-4 डिग्री चढ़ेगा; 13 फरवरी से फिर लौटेगी सर्दी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m