शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड स्थित वंदना लॉन में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र नागवंशी से जुड़े ठिकाने पर दबिश दी। टीम लॉन परिसर में बने मकान के अंदर जांच कर रही है और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मुख्य गेट बंद कर दिया गया है।

गोपनीय तरीके से जांच जारी

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है और ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे ईओडब्ल्यू के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू करते ही परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया, जिससे जांच की गतिविधियों को पूरी तरह गोपनीय रखा जा सके।

कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी जानकारी

इस मामले में मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने अभी तक सिर्फ रेड की पुष्टि की है और किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद विस्तार से जानकारी मिलने की संभावना है। जांच में आय से अधिक संपत्ति मामले में कई दस्तावेज और सबूत मिले है।

महापौर की गाड़ी पर उज्जैन में हमला: बदमाशों ने हाइवे पर लोहे की रोड से किया हमला, कांच हुआ क्षतिग्रस्त

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m