संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश ATS ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के मधुबनी जिले से एक प्रमुख आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान इजहार उल हक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इजहार उल हक एक आतंकी मॉड्यूल का लीडर है और ग्रुप इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था। MP ATS की टीम ने उसके आतंकी मॉड्यूल तक पहुंच बनाते हुए सफलतापूर्वक उसे गिरफ्तार किया।

ट्रांजिट रिमांड पर MP लाया जा रहा

गिरफ्तारी के बाद इजहार उल हक को ट्रांजिट रिमांड पर मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। ATS की टीम उसे भोपाल ले आ रही है, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी। MP ATS अधिकारियों का कहना है कि इजहार उल हक के गिरफ्तार होने से एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। उसके अन्य साथियों और पूरे मॉड्यूल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच जारी

ATS इस मामले में गहन जांच कर रही है। इजहार उल हक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m