गुलशन कुमार, निज़ामपुर. महेंद्रगढ़ के निजामपुर थाना पुलिस ने गांव मुसनौता के चर्चित पुष्कर हत्याकांड में सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को राजस्थान के बांसियाल क्षेत्र से दबोचा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

वारदात 6 मार्च की रात की है, जब पुरानी रंजिश के चलते गांव सादा की ढाणी निवासी पुष्कर पर मुसनौता बस स्टैंड के पास हमला किया गया था।

हमलावरों ने पहले कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारी और फिर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की शिकायत पर दर्ज इस मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।