बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्या वाटिका मैरिज गार्डन से 5 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया है।
दरअसल, देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जबलपुर नाका चौकी इलाके में संचालित विद्या वाटिका मैरिज गार्डन में बाल श्रमिक के काम करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में टास्क फोर्स टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए 5 बाल श्रमिकों को छुड़ाया। साथ ही गार्डन संचालक पर कारवाई करने की बात कही जा रही है।

