प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। जिले में कृषि विभाग ने शनिवार को खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापामार कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने बम्हनीडीह और खरौद नगर पंचायत क्षेत्र की तीन खाद दुकानों पर दबिश देकर हजारों बोरी खाद जब्त किया।

जानकारी के अनुसार कृषि विभाग ने बम्हनीडीह स्थित विवेक ट्रेडर्स, मेसर्स राम गोपाल साहू कृषि केंद्र एवं खरौद स्थित प्रकाश कृषि केंद्र में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने बड़ी मात्रा में खाद को जब्त किया।

सबसे बड़ी कार्रवाई बम्हनीडीह के विवेक ट्रेडर्स में की गई, जहां कुल 3943 बोरी खाद बरामद हुई। इनमें 1786 बोरी यूरिया, 300 बोरी टीएसपी, 300 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं 105 बोरी एनपीके खाद शामिल है। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान में मौजूद खाद की मात्रा पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक से अधिक थी, जिसके चलते विभाग ने कार्रवाई की।

narayana

खाद की बिक्री और भंडारण में मिली अनियमितता

वहीं खरौद के प्रकाश कृषि केंद्र से 616 बोरी खाद और बम्हनीडीह के राम गोपाल साहू कृषि केंद्र से 836 बोरी खाद जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में खाद की बिक्री और भंडारण में अनियमितता तथा नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं।

कालाबाजारी रोकने जारी रहेगा अभियान

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में अभियान जारी रहेगा। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H