शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वत लेने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रिश्वत लेने की खबरें आती रहती है। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाबू का है। जहां बाबू को रिश्वत की पहली किस्त 14 हजार रुपए लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समाचार के लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी थी।
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान का मामलाः सिविल सर्विस डे के दिन IPS एसोसिएशन ने प्रेस नोट जारी
बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत
दरअसल छिंदवाड़ा के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ बाबू (क्लर्क) दर्पण मिश्रा को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए कार्यालय से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बिल पास करने की एवज में संदेश गजभिए द्वारा क्लार्क दर्पण मिश्रा के मार्फत रिश्वत की मांग की थी।
बागेश्वर धाम में ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवनः लाखों लोगों ने एकसाथ दी आहुति, सनातनियों ने अद्भुत
ठेकेदार ने की थी शिकायत
ठेकेदार सौरभ मिश्र ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। रिश्वत की पहली किस्त 14 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

