अनिल सक्सेना, रायसेन। जिले की बेगमगंज पुलिस ने गौवंश हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बीना नदी के किनारे हुई इस घटना में पुलिस ने पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की है।
हिंदू संगठन की सूचना पर कार्रवाई
हिंदू संगठन से पुलिस को सूचना मिली कि बीना नदी के किनारे गौवंश की हत्या की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए घटनास्थल से गौवंश के अवशेष बरामद किए लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की सहायता ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों नासिर कुरैशी, मो. सलमान और अजीम उर्फ हासिब को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी बेगमगंज के मंडी काजी मोहल्ला के निवासी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कार्रवाई
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनपर मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 5, 9, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11 (1) घ और BNS की धारा 325 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में एडिशनल SP कमलेश कुमार खरपुशे, SDOP सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उईके और सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत की भूमिका में रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

