बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में विभागीय कार्रवाई के तहत बीएसएल बोकारो इकाई के तत्कालीन उप कमांडेंट निर्भय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद उन्हें 11 रिजर्व बटालियन, नासिक में भेजने का आदेश जारी किया गया है।

निर्भय सिंह फिलहाल गुजरात के वडोदरा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की इकाई में पदस्थापित थे। उनके खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है। हालांकि, निलंबन के पीछे लगे आरोपों और विभागीय जांच के विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

निलंबन अवधि में नासिक में रहना होगा

CISF मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के अनुसार निर्भय सिंह को निलंबन की अवधि के दौरान 11 रिजर्व बटालियन नासिक में ही पदस्थापित रहना होगा।उन्हें मुख्यालय की अनुमति के बिना संबंधित इकाई से किसी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

गुजारा भत्ते पर आदेश का इंतजार

निलंबन अवधि के दौरान उनके जीवन-यापन भत्ते (Subsistence Allowance) को लेकर फिलहाल कोई अलग आदेश जारी नहीं किया गया है। अब विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।