गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने नशा के विरुद्ध मुहिम छेड़ी है, इसके अंतर्गत कई तस्करों के घर पर बुलडोजर चला है। नशा तस्करों के करीब दो दर्जन मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है, इस बीच गुरदासपुर के गांव में भी तस्करी का काम करने वाले के घर में पीला पंजा चलाया गया। साथ ही अन्य को चेतावनी दी गई है कि अब नशा तस्करी छोड़ दें।
जानकारी के अनुसार आज गांव डिंडा सांसिया में ड्रग तस्करों के 2 घर गिराए गए। इस दौरान DSP दीनानगर राजिंदर मिन्हास ने बताया कि हरीश के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत 11 केस और विजय के खिलाफ करीब 3 केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने नहर विभाग की सरकारी जमीन पर अपने घर बनाए हुए हैं।

नहर विभाग के आदेश पर उनके घरों को गिराया गया है। नशा को पंजाब में पूरी तरह से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों को इस गंदी लत को छुड़वाने के लिए भी कार्य और मदद किए जा रहे हैं।
- गौ तस्करी के आरोप में तालिबानी सजा! 2 युवकों को अर्धनग्न कर ‘नागिन’ धुन पर कराया डांस, बेल्ट-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल
- रायपुर-अमलेश्वर मार्ग बंद! खारुन पुल में 2 फीट पानी, जान जोखिम डालकर सेल्फी ले रहे लोग…
- SIR विवाद के बीच ओम प्रकाश राजभर बोले- चुनाव आयोग ने अच्छा किया, विपक्ष को पच नहीं रही कार्रवाई
- Jharkhand JTET: हाईकोर्ट ने जैक को दी बड़ी राहत, अब 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई
- रील के लिए भारी ‘रिस्क’! चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस के रडार में स्टंटबाज


