जालंधर। पंजाब में नशा तस्करी रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। इसे रोकने के लिए जालंधर में फिर से जोरदार कार्यवाही हुई है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी मामले में आज पुलिस और नगर निगम की टीम ने आबादपुरा में महिला नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया है। नशा तस्कर महिला की पहचान मंजीत कौर उर्फ पंबो के रूप में हुई है।
नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि महिला तस्कर मंजीत कौर को कई बार नोटिस भेजा जा चुका था। पर उसने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस के साथ नगर निगम की टीम उसके घर पर यह कार्रवाई करनी पहुंची है।

महिला पर दर्ज हैं 4 केस
निग अधिकारी ने आगे बताया कि महिला मंजीत कौर के खिलाफ नशा तस्करी के मामले में 3 केस दर्ज हैं। पर वह फिलहाल जमानत पर बाहर आई हुई है। इसके पहले भी कई तस्करों में शिकंजा कसा गया है।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर


