राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। एमपी के सागर जहरीली शराब मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए प्रकरण के मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा पिता द्वारका राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी तीतरवाड़ा, थाना बंडा की निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर सर्च कार्रवाई की गई।
आरोपी की निशानदेही पर की गई कार्रवाई के दौरान 26 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,30,000 है, बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से 1128 जले हुए क्वार्टर भी बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा अवैध शराब के क्वार्टरों को जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा जले हुए क्वार्टरों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं पोकलेन मशीन भी जब्त
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब को नष्ट करने के लिए उपयोग में लाई जा रही एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख है, तथा शराब नष्ट करने के कार्य में उपयोग की जा रही पोकलेन मशीन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख है, को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इस प्रकार पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ-साथ अवैध शराब को नष्ट करने एवं उससे संबंधित गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे संसाधनों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है।
11 सितंबर महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
पुलिस अपने स्तर पर भी जुटा रही जानकारी
पुलिस द्वारा प्रकरण में अपने स्तर पर लगातार सूचनाएं एकत्रित कर अवैध शराब के स्रोत, भंडारण, परिवहन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर उसकी निशानदेही पर उक्त अवैध शराब, जले हुए क्वार्टर तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं अवैध शराब के स्रोत के संबंध में भी पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जब्त एवं बरामद सामग्री
▪️ 26 पेटी अवैध शराब — अनुमानित कीमत ₹1,30,000
▪️ 1128 जले हुए क्वार्टर
▪️ एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली — अनुमानित कीमत ₹12 लाख
▪️ *एक पोकलेन मशीन — अनुमानित कीमत ₹40 लाख
सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस रिसाव: दर्जनों ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत,
सागर पुलिस द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कर तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री तथा इस अवैध गतिविधि में उपयोग किए जा रहे संसाधनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
MP में ब्रेक के बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज और कल इन जिलों में बरसेंगे बादल,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



