जालंधर। जालंधर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हुई है। इसके अंतर्गत आज वेस्ट हलके के बस्ती शेख मोचियां मोहल्ले में जमानत पर बाहर आए तस्कर विशाल लोटा के घर पर नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। विशाल लोटा के खिलाफ NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं।
इसका अलावा खबर यह भी है कि उसके घर पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत भी मिली थी। नगर निगम ने पहले उसे नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब ना मिलने पर आज टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा को लेकर निगम ने पुलिस से विशेष तैनाती की मांग की थी।
बताया गया है कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कपूरथला और हमीरा इलाके के तस्करों से नशा मंगवाता था, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई जल्द की जाएगी। कार्रवाई के दौरान विशाल लोटा पुलिस के डर से घर के अंदर छिपा मिला, पुलिस ने दबाव डाल कर जब उसे निकाला तो पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशा बेचता था और खुद भी नशे का आदि हो चुका है वह बिना नशा किए नहीं रह पाता है। उसके खिलाफ 6 केस दर्ज थे, जिनमें से 2 में वह बरी हो चुका है।

नशे के कारोबार में सक्रिय था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी नशे के कारोबार में सक्रिय था। वहीं उसके घर पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत भी मिली थी। नगर निगम ने पहले उसे नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब ना मिलने पर आज टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा को लेकर निगम ने पुलिस से विशेष तैनाती की मांग की थी।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

